पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर Credit Card Fraud: स्कैमर्स का निशाना बन सकता है आपका क्रेडिट कार्ड, भूल कर भी न करें ये गलतियां Bihar Crime News: थाने के लॉकअप से चकमा देकर फरार हो गए तीन अपराधी, मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस PMO : प्रधानमंत्री कार्यालय जल्द शिफ्ट होगा: नए एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में PMO, कैबिनेट सचिवालय और NSA सचिवालय भी होगा ट्रांसफ़र Vande Bharat Train: बिहार को वंदे भारत की नई सौगात, इस रूट पर विस्तार की तैयारी Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 थानों के थानेदार बदले; SSP ने जारी किया आदेश Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 थानों के थानेदार बदले; SSP ने जारी किया आदेश EOU RAID: नगर विकास विभाग के लिए भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार ! तभी तो करप्शन केस में रेड के 28 दिनों बाद भी 'अनुभूति श्रीवास्तव' को नहीं किया सस्पेंड, आज भी बरसाई जा रही विशेष कृपा Birth certificates : अब घर बैठे दस मिनट में तैयार होगा बर्थ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू की यह सेवा
30-Oct-2022 08:43 PM
By DEEPAK VISHWKARMA
NALANDA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ महापर्व की महिमा को जानने के लिए विदेशी पर्यटक भी स्पेन से बिहार के नालंदा जिले पहुंच गये। स्पेन के 12 सदस्यीय दल आज नालंदा के मोरा तालाब छठ घाट पहुंची थी जहां उन्होंने छठव्रती को अर्घ्य देते देखा और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देख काफी खुश नजर आए। सभी ने एक सुर में कहा जय छठी मईया..
जिसके बाद छठ घाट पर मौजद अन्य श्रद्धालु भी जय छठी मईया कहने लगे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विदेशी पर्यटक ने इस दौरान छठ व्रतियों और छठ घाट आए श्रद्धालुओं के साथ सेल्फी भी ली। विदेशी पर्यटकों ने तमाम छठ व्रतियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं। वहीं कई छठव्रतियों के पैर को छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया।
टीम के सदस्य रीच , पोलार्क , जोसफ ने बताया कि वे यूट्यूब पर छठ पर्व के महिमा को देखा करते थे। आज जब वे गया और राजगीर घूमने के लिए आ रहे थे तो इस दौरान मोरा तालाब छठ घाट भी पहुंच गये। यहां लोगों को छठ करते देख उनके मन में भी छठी मईया के प्रति अपार श्रद्धा दिखने लगी। उन्होंने बताया कि सच में छठ महापर्व को देख मन श्रद्धा से भर गया।
छठव्रती 36 घंटे का उपवास रखकर भगवान सूर्य की आराधना करते हैं। जो अपने आप ही बड़ी बात है। भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा के कारण ही यह संभव है। छठ महापर्व की बहुत बड़ी मान्यता है। अपने देश लौटने पर अन्य लोगों को भी इस महापर्व की वे चर्चा करेंगे। जिसका वो आज साक्षी बने हैं। छठ घाट पर पहुंचे विदेशी मेहमान के साथ सेल्फी लेने के लोगों में होड़ लग गयी। मोरा तालाब छठ घाट बुद्ध कालीन मानी जाती है । यहां सात घोड़ों पर सवार भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित है । सावन माह में भी भारी संख्या में काँवरिया यहाँ आते है।