ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के CRPF जवान की आत्महत्या से हड़कंप, बैरक में सर्विस रायफल से समाप्त की जीवन लीला PSL 2025 Broadcast Suspended: पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा फैसला, अब भारत में नहीं दिखेंगे पाक में होने वाले मैच Pahalgam Terrorist Attack: आतंकी हमले में मारे गये IB अफसर मनीष रंजन के परिजनों से मिली पवन सिंह की पत्नी, बोलीं..कायराना हरकत करने वालों को दें मुंहतोड़ जवाब Bihar News: बिहार के एक SDO को नहीं मिली राहत, DM की रिपोर्ट पर मिली थी सजा Cricket News: “युवराज उसे क्रिस गेल बना देगा”, अर्जुन तेंदुलकर पर योगराज सिंह का बड़ा बयान, फैंस बोले “चाचा, वो गेंदबाज है” Bihar News: पुलिस के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन, 39 थानेदारों की सैलरी रोकी; जानिए.. क्या है वजह? Bihar News: पुलिस के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन, 39 थानेदारों की सैलरी रोकी; जानिए.. क्या है वजह? पहलगाम हमले के आतंकवादियों पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा..ये कुत्ते कमीने नाम और मजहब पूछकर निर्दोष लोगों को मार रहे थे Pahalgam Terror Attack: भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म, पहलगाम हमले के बाद बड़ा फैसला Premanand Maharaj on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर बोले प्रेमानंद महाराज, बताया आतंकियों के साथ क्या करना चाहिए?

चट्टानों का सीना चीर कर सुरंग से बाहर निकले सभी 41 मजदूर, टनल में फंसे बिहार के 5 और झारखंड के 15 मजदूर भी निकले बाहर

चट्टानों का सीना चीर कर सुरंग से बाहर निकले सभी 41 मजदूर, टनल में फंसे बिहार के 5 और झारखंड के 15 मजदूर भी निकले बाहर

28-Nov-2023 08:48 PM

By First Bihar

DESK: उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने पाइप के सहारे इन मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाला। सभी मजदूरों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। मजदूरों के सुरंग से निकलने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। भारत माता के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। 


मजदूरों के सुरंग से बाहर निकलता देख वहां मौजूद परिजन काफी खुश दिखे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। पाइप के सहारे निकले मजदूरों को देख उनके आंखों में खुशी की आंसू आ गये। वही एक-एक करके मजदूरों को पाइप के जरीये सुरंग से बाहर निकाल लिया गया है। वही मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मजदूरों से मिले और इस ऑपरेशन की सफलता पर खुशी जतायी। 


बता दें कि 41 मजदूर 16 दिन से सुरंग में फंसे हुए थे। जिन्हें निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की गयी और आखिरकार इसमें सफलता मिल ही गयी। मौके पर मौजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह मजदूरों से मिले और उनके हालात का जायजा लिया। जिसके बाद सभी को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी की हालात सामान्य है। सुरंग से निकलने के बाद सभी मजदूरों को सबसे पहले चाय पिलाया गया फिर एम्बुलेंस के जरिये सभी को अस्पताल ले जाया गया। 


गौरतलब है कि बीते 12 नवंबर को कई मजदूर टनल के काम में लगे थे। तभी सुबह के साढ़े पांच बजे अचानक भूस्खलन होने से निर्माणाधीन टनल का 60 मीटर हिस्सा धंस गया। इस दौरान कई मजदूर तो किसी तरह बाहर निकल गये लेकिन 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंस गये। उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में खुदाई का काम पूरा होने में 17 दिन लग गये। मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने के लिए देशभर में पूजा-अर्चना की गयी और दुआएं मांगी गयी। लोगों की दुआएं भगवान ने सुन ली है अब मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू हो गया है। कुछ ही समय में सारे मजदूर सुरंग से बाहर निकलेंगे। 


सुरंग में फंसे 41 मजदूरों में सबसे ज्यादा झारखंड के 15 मजदूर फंसे थे तो वही उत्तर प्रदेश के 8, बिहार के 5, ओडिशा के 5, पश्चिम बंगाल के 3, असम के 2, उत्तराखंड के 2 और हिमाचल प्रदेश के 1 मजदूर सुरंग में फंसे थे। झारखंड के मजदूरों की पहचान गणपति, विजय होरो, चमरा उरांव, मुदतू मुर्मू, महादेव, समीर, रविन्द्र, रणजीत, गुनोधर, टिंकू सरदार, सुकराम, श्राजेद बेदिया, अनिल बेदिया, सुबोध कुमार और विश्वजीत कुमार के रूप में हुई। 


वही बिहार के मजदूरों की पहचान सबाह अहमद, सोनू शाह,वीरेंद्र किसकू, सुशील कुमार और दीपक कुमार के तौर पर हुई है। वही ओडिशा के मजदूरों की पहचान विशेषर नायक, राजू नायक, धीरेन, भगवान बन्ना और सपन मंडल जबकि उत्तर प्रदेश के मजदूरों की पहचान अखिलेश कुमार, अंकित, राम मिलन, सत्यदेव, जय प्रकाश, मंजीत के रूप में हुई है। उत्तराखंड के गब्बर सिंह नेगी और राम सुंदर और पश्चिम बंगाल के मनिर तालुकदार, सेविक पखेरा, जयदेव परमानिक के रूप में पहचान हुई।