पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर PM MODI : 'किसी के परमाणु धमकी से नहीं डरता भारत...', जन्मदिन पर बोले पीएम मोदी... जरूरत पड़ने पर होगी सीधी कार्रवाई Credit Card Fraud: स्कैमर्स का निशाना बन सकता है आपका क्रेडिट कार्ड, भूल कर भी न करें ये गलतियां Bihar Crime News: थाने के लॉकअप से चकमा देकर फरार हो गए तीन अपराधी, मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस PMO : प्रधानमंत्री कार्यालय जल्द शिफ्ट होगा: नए एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में PMO, कैबिनेट सचिवालय और NSA सचिवालय भी होगा ट्रांसफ़र Vande Bharat Train: बिहार को वंदे भारत की नई सौगात, इस रूट पर विस्तार की तैयारी Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 थानों के थानेदार बदले; SSP ने जारी किया आदेश Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 थानों के थानेदार बदले; SSP ने जारी किया आदेश EOU RAID: नगर विकास विभाग के लिए भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार ! तभी तो करप्शन केस में रेड के 28 दिनों बाद भी 'अनुभूति श्रीवास्तव' को नहीं किया सस्पेंड, आज भी बरसाई जा रही विशेष कृपा
21-Apr-2023 07:58 PM
By First Bihar
PATNA: देश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को ईद का चांद नजर आया है। ऐसे में कल यानी शनिवार को पूरे देश में ईद मनाई जाएगी। भारत में शुक्रवार की शाम मुस्लिम समुदाय के लोग बेसब्री से ईद के चांद का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार देर शाम को दीदार-ए-चांद हुआ। अरब देशों में गुरुवार को ईद का चांद देखा गया था, जिसके बाद शुक्रवार को भारत में आखिरी जुमे को अलविदा नमाज पढ़ी गई।
दरअसल, अरब देशों सऊदी अरब, यूएई, कतर समेत खाड़ी देशों में 20 अप्रैल को ईद का चांद देखा गया था। जिसके बाद अरब देशों में शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है। अब भारत में दिदार-ए-चांद होने के बाद पूरे देश में शनिवार को ईद मनाई जाएगी। शुक्रवार को भारत में अलविदा की नमाज पढ़ी गई।
रमजान का पाक माह पूरा होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है। यह दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस पवित्र महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और सूरज निकलने के बाद से सूरज के डूबने तक खाने-पीने से दूर रहते हैं।ईद को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।