PATNA METRO : पटना मेट्रो अपडेट: मात्र 20 मिनट में पूरी होगी आपकी यात्रा, जानिए टाइमिंग और किराया Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Bihar Scholarship Scheme : 10 लाख छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ, जल्द खातों में पहुंचेगा पैसा Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए Bihar Teacher News: छह लाख शिक्षकों की वरीयता पर बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने गठित की समिति अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना EOU की बड़ी कार्रवाई: आधार फर्जीवाड़े मामले में मधेपुरा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
08-Aug-2024 10:27 PM
By First Bihar
DESK: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। लगातार दूसरे ओलंपिक में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है। टोक्यो के बाद पेरिस में भारतीय हॉकी टीम ने परचम लहराया है।
पेरिस ओलंपिक में स्पेन से भारतीय हॉकी टीम की जीत से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी खुश दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी के खिलाड़ियों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सरपंच साहब कहकर पुकारा।
कहा कि सरपंच साहब आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। कहा कि पूरी टीम की मेहनत एक बार फिर रंग लाई है। वही इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भारतीय टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा मेडल है। यह उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। भारतीय टीम ने बहुत हिम्मत दिखाई है। भारतीय हॉकी की पूरी टीम को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।