पूर्णिया में NSD का नाट्य उत्सव: विद्या विहार स्कूल में 21-22 सितम्बर को विशेष प्रस्तुतियाँ बिहार में चुनावी सरगर्मी हुई तेज: शाह-नीतीश की मुलाकात के बाद JDU ने की बैठक, राहुल और तेजस्वी पर साधा निशाना अमित शाह का बेगूसराय दौरा, राहुल-लालू-तेजस्वी पर साधा जमकर निशाना पटना के गर्दनीबाग में 28.66 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, क्रिकेट की 15 पिचों समेत जिम-हॉल की सुविधा BIHAR NEWS : 'एक दिन एक घंटा एक साथ’, बिहार में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, गंगा तटवर्ती जिलों में पहुँचेगा स्वच्छता संदेश कल BJP के किस नेता का नंबर..? प्रशांत किशोर चौथा किस्त जारी करेंगे, दावा- जो फड़फड़ा रहा वो धाराशाई होकर गिर जाएगा मोबाइल पर पत्नी से बात करने के दौरान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम, दो साल पहले किया था लव मैरिज BIHAR NEWS : पटना में DRI की बड़ी कार्रवाई, साधु वेश में वन्यजीव तस्करों का भंडाफोड़; करोड़ों के तेंदुए की खाल बरामद खगड़िया में तेजस्वी यादव की गाड़ी कीचड़ में फंसी, ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया New Rail Bridge Bihar: बिहारवासियों को बड़ी खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगा यह पुल; तीन जिले के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
21-Aug-2023 02:37 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके सिर से पिता का साया हट गया है। 98 साल की उम्र में उनके पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने अपने पैतृक गांव बरौली प्रखंड के बेलसंड में आखिरी सांसें ली। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिता के निधन से पंकज त्रिपाठी काफी सदमें में हैं। उन्होंने बताया कि वे मुंबई से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं। रात तक वे गांव पहुंच जाएंगे।
बता दें कि पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। वे मुंबई में रहते हैं। पिता के निधन की सूचना मिलते ही वे मुंबई से पटना के लिए रवाना हो गये हैं। उनके पिता किसान थे गांव में रहकर खेती करते थे। पंकज त्रिपाठी का बचपन गोपालगंज में बीता जिसके बाद वे पढ़ाई के लिए पटना चले गये। जहां उनकी रूचि थियेटर में हुई। उनके मन में एक्टर बनने की लालसा जगी जिसके बाद वे मुंबई चले गये।
जहां अपनी प्रतिभा के दम पर पंकज त्रिपाठी ने अलग पहचान बनाई। आज वे बॉलीवुड का बड़ा चेहरा बन गये हैं। आज वे किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ओह माय गॉड 2 रिलीज हुई है। गदर 2 के बाद ओह माय गॉड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। दोनों फिल्मों को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। पिता के निधन की खबर सुनकर पंकज त्रिपाठी काफी सदमे में है। उन्होंने बताया कि वे मुंबई से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं। रात तक वे गांव पहुंच जाएंगे।