'कल्याण ज्वेलर्स' के नाम पर फर्जी सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले पर चला प्रशासन का डंडा, बांड भरवाकर दुकानदार से बैनर हटवाया Bihar News: अवैध मेडिकल दुकानों और क्लिनिक संचालकों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, कई लोग हिरासत में बिहार का 'पुष्पा' निकला संजीव मुखिया, पत्नी को MP और MLA बनाने के लिए किया पेपर लीक Bihar Crime News: भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान, एक ग़लतफ़हमी और हो गया बड़ा कांड राज्यसभा के उप सभापति से मिले अजय सिंह, महुली खवासपुर-पीपा पुल के पक्कीकरण की मांग मधुबनी में गरजे मुकेश सहनी, कहा..हक मांगने से नहीं मिलता, छीनना पड़ता है Bihar News: टुनटुन यादव के प्रोग्राम में फायरिंग के बाद एक्शन में आई पुलिस, एक को दबोचा अन्य की तलाश जारी PK ने जमुई में भरी हुंकार, बोले..नीतीश चचा को हटाना है इस बार, भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार Caste Census:जातीय जनगणना पर केंद्र के फैसले का JDU महासचिव ने किया स्वागत, नीतीश कुमार के विजन की बताई जीत Bihar Education News: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल-प्रधान शिक्षकों का पावर कट, स्कूल के दूसरे शिक्षक को बड़ा अधिकार, ACS एस सिद्धार्थ ने सभी DEO को भेजा पत्र
27-Jul-2024 01:04 PM
By First Bihar
PATNA : भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रखंड के कोरियाही गांव निवासी 67 वर्षीय प्रभात झा दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाजरत थे। वहां शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। इसके बाद भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रभात झा के पार्थिव शरीर और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
दरअसल, भाजपा नेता प्रभात झा का निधन कल ही हुआ था और आज उनके पार्थिव शरीर को बिहार के सीतामढ़ी में अत्न्योष्टि के पूर्व मेदांता परिसर में श्रद्धांजलि हेतु रखा गया था। सिन्हा ने बताया कि पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेशसोनी जी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादवजी, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी, भाजपा के संगठन महामंत्री श्री बी० एल० संतोष जी ,श्याम जाजू जी, महेंद्र नाथ पांडेय जी सहित अनेकों संघ और भाजपा से जुड़े लोगो ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
मालूम हो कि प्रभात झा बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी थे। कृष्ण बिहारी ठाकुर व डा.करुणेश कुमार तिवारी ने बताया कि वे जब कभी भी कोरियाही आते थे, गांव और आसपास के लोगों से मिलते थे और उनका हाल जानते थे। अरुण कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता, तरुण कुमार झा, मदनमोहन झा ने बताया कि वे प्रखंड और जिला के लोगों के लिये दिल्ली अथवा मध्यप्रदेश में किसी कार्य के लिये हमेशा उपलब्ध रहते थे।
आपको बताते चलें कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का जन्म चार अप्रैल 1957 को प्रखंड के कोरियाही गांव स्थित एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता स्व. पानेश्वर झा कोरियाही पंचायत के पूर्व मुखिया और सुरसंड प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष थे। मिथिला की संस्कृति एवं संस्कारों में सिमटी उनकी मां अमरावती देवी कुशल गृहिणी थीं।