Hindi News / news / पिस्टल वाले विधायक को बीजेपी ने दिखाया रास्ता, पार्टी से किया आउट

पिस्टल वाले विधायक को बीजेपी ने दिखाया रास्ता, पार्टी से किया आउट

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 12, 2019, 10:27:41 AM

पिस्टल वाले विधायक को बीजेपी ने दिखाया रास्ता, पार्टी से किया आउट

- फ़ोटो

DESK : पिस्टल वाले विधायक को बीजेपी ने रास्ता दिखा दिया है. उत्तराखंड के खानपुर से विधायक प्रणव चैम्पियन को पार्टी से आउट कर दिया गया है. बता दें कि विधायक प्रणव चैंपियन का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हाथों में 4-4 हथियार लिए विधायक जी तमंचे पर डिस्को करते दिख रहे थे. हाथों में जाम और हथियार से लैस विधायक जी के वीडियो में भारी गाली गलौज वाली भाषा का भी प्रयोग किया जा रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व से कार्रवाई की सिफारिश की थी. जिसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय नेतृत्व ने प्रणव चैंपियन को पार्टी से निकाल दिया है.