ब्रेकिंग न्यूज़

शिवहर में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पंडाल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख Bihar: शादी में नर्तकियों के बीच हर्ष फायरिंग करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने किया एलान, हमारी आगे की लड़ाई ‘गिनती के बाद हिस्सेदारी’ की जाकिर बन गया जगदीश: 8 मुसलमानों ने हिन्दू धर्म को अपनाया, हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ शुद्धिकरण HAJIPUR: जननायक एक्सप्रेस से 8 किलो अफीम बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार ISM में वेदांता इंटरनेशनल और ICICI बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2025 का आयोजन, कई छात्र-छात्राओं का हुआ चयन Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में मुंगेर में शरारती तत्वों ने चलाया बत्ती गुल अभियान, डॉक्टर ने लाइट्स बंद नहीं किया तो जान से मारने की दी धमकी Bihar News: वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, बारिश के दौरान हुआ हादसा

भीषण गर्मी से दोपहर में 'कर्फ्यू', जैसे हालात, रात में पारा 31 डिग्री; IMD ने जारी किया लू का ऑरेंज अलर्ट

भीषण गर्मी से दोपहर में 'कर्फ्यू', जैसे हालात, रात में पारा 31 डिग्री; IMD ने जारी किया लू का ऑरेंज अलर्ट

29-Apr-2024 07:09 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के 18 जिलों में सोमवार को लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, मुजफ्फरपुर और शेखपुरा में न्यूनतम तापमान चढ़ने के कारण गर्म रात होने की संभावना जताई गई है। राजधानी सहित प्रदेश में पिछले कई दिनों से उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह लगातार जारी है। वहीं, 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को घरों में भी लू का एहसास हो रहा है। 


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उत्तर बिहार के जिलों के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। वहीं दक्षिण बिहार के तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। न्यूनतम तापमान चढ़ने से रात भी गर्म हो रहा गर्मी धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने लगी है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पहले अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। 


इसके साथ ही रविवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पा रहा। सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। सुबह के चार बजे के आस-पास ही गर्मी से थोड़ी बहुत राहत रहती है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। सूरज के तेवर इतने तल्ख थे कि सुबह आठ बजे से ही गर्म हवा चलने लगी।


पटना, औरंगाबाद, दरभंगा, शेखपुरा, खगड़िया, सुपौल, नवादा, बांका, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जमुई, भोजपुर, नालंदा, सिवान, अरवल और भागलपुर जिले के कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। प्रदेश का एक जिला रविवार को भीषण गर्मी और चार जिले लू की चपेट में रहे। वहीं 28 शहरों का अधिकतम और 21 शहरों का न्यूनतम पारा चढ़ा है। 3 शहरों का अधिकतम व 10 का न्यूनतम पारा गिरा है।


उधर, मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भागलपुर में भीषण लू जबकि खगड़िया, शेखपुरा, बांका व नवादा लू की चपेट में रहे। पटना के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.7 और अधिकतम पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा।