1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 29, 2019, 10:24:38 AM
- फ़ोटो
SIWAN: ख़बर सीवान से है, जहां एक बाइक रिपेयरिंग शॉप में भीषण आग लग गई. महादेवा रोड स्थित बाइक रिपेयरिंग की दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से रिपेयरिंग के लिए आई कई बाइक जलकर स्वाहा हो गई. घटना महादेवा शिव मंदिर के पास की है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. सीवान से चंदन कुमार की रिपोर्ट