DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Aadhaar Update: अब बार-बार आधार सेंटर जाना बंद, घर बैठे फोन से अपडेट करें नाम, पता और मोबाइल नंबर Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा?
19-Feb-2023 09:51 PM
By First Bihar
BANKA: बांका में दो बाइक की सीधी टक्कर में भागलपुर के एक दिव्यांग की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया। जिससे घंटों यातायात बाधित रहा।
घटना इंग्लिशमोड़-शंभूगंज मुख्य मार्ग के केंदुआर पेट्रोल पंप के पास हुई। जब बाइक के आमने -सामने की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक चालक की पहचान भागलपुर जिले के गौराचौकी का बृहस्पति यादव बताया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी दूसरा बाइक चालक महादेवपुर गांव का बादल पासवान है। जिसका इलाज फुल्लीडुमर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने इंग्लिशमोड़ -शंभूगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर दारोगा मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है। लेकिन आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा की मांग करते हुए जाम कर दिया। सड़क जाम रहने से जामस्थल के दोनों ओर यात्री एवं भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक दिव्यांग है। जो एक हाथ से ही बाइक चलाता था। मृतक का ननिहाल फुल्लीडुमर के नगरडीह गांव में है।
घटना की सूचना मिलने पर नगरडीह गांव से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क जाम कर दिया । पेट्रोल पंप पर काम करने वाले प्रत्यक्षदर्शी कर्मी ने बताया कि मृतक इंग्लिशमोड़ की ओर जा रहा था। इसी क्रम में पेट्रोल पंप के समीप सामने से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया।
इस दौरान बृहस्पति यादव सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं जख्मी बादल पासवान गांव में किराना दुकान चलता है। आक्रोशित लोगों को लगभग एक घंटा तक काफी समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया है।