ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Train News: पटना में बड़ा रेल हादसा टला, खुलने के साथ ही दो हिस्सों में बंटी एक्सप्रेस ट्रेन; यात्रियों में मचा हड़कंप Patna Train News: पटना में बड़ा रेल हादसा टला, खुलने के साथ ही दो हिस्सों में बंटी एक्सप्रेस ट्रेन; यात्रियों में मचा हड़कंप BIHAR NEWS : पटना में सड़क पर उतरे हजारों युवा, दारोगा भर्ती को लेकर हो रहा प्रदर्शन; परीक्षा कैलेंडर की भी मांग Bihar News: बिहार में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा Bihar Politics: ‘चोर आज चोरी के खिलाफ बोल रहा’ गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तीखा हमला BIHAR NEWS : “सनातन जोड़ो यात्रा” के तीसरे चरण का भव्य आयोजन, राजकुमार चौबे बोले - अयोध्या और काशी से भी अधिक विकसित होगा बक्सर Bihar Rail Project Approval: पूर्व मध्य रेलवे की 12 परियोजनाओं के फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़ Bihar Rail Project Approval: पूर्व मध्य रेलवे की 12 परियोजनाओं के फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़ Bihar Politics : नहीं गिरफ्तार हुए जीवेश मिश्रा तो दरभंगा में होगा चक्का जाम, बोले तेजस्वी यादव –मोदी के मंत्री खुद दे रहे मां -बहनों को गाली Naxal Encounter: एक करोड़ के इमानी प्रवेश दा समेत तीन नक्सली ढेर, मौके से तीन AK-47 बरामद; झारखंड पुलिस का ऑपरेशन

बिहार: ज़मीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट के बाद 6 लोग घायल

बिहार: ज़मीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट के बाद 6 लोग घायल

04-Aug-2022 02:01 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में जमीनी विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन द्वारा हर शनिवार को थाने में जनता दरबार का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके बावजूद ज़मीनी विवाद में मारपीट जैसी घटना लगातार घट रही है। 



मामला सदर थाना क्षेत्र के गोबरगढ़ा वार्ड नंबर 8 का है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ यहां डेढ़ बीघा ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष के एक महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजनों ने सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में एडमिट कराया। 



घायलों में अरहुल देवी, रूपेश कुमार, बिपीन कुमार समेत अन्य शामिल हैं। घटना को लेकर पीड़ित ने दूसरे पक्ष के शंभू यादव, गजेंद्र यादव, घोघन यादव और दिलखुश यादव समेत 6 लोगों पर लाठी-डंडे, हरवे-हथियार से लैस होकर अचानक घर पर धावा बोलकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।