ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक से बनें कई रिकार्ड, क्रिकेटर के पैतृक गांव ताजपुर में जश्न Bihar Co Suspend: नप गए एक अंचल अधिकारी, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया निलंबित Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत

बिहार: पिस्टल लेकर रिल्स बनाना युवक को पड़ा भारी, वायरल होने के बाद अब ढूंढ रही पुलिस

बिहार: पिस्टल लेकर रिल्स बनाना युवक को पड़ा भारी, वायरल होने के बाद अब ढूंढ रही पुलिस

12-Mar-2023 03:15 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: सोशल मीडिया पर रिल्स बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रिल्स के जरिए फेमस होने के लिए युवा नए नए तरीके अपना रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो रिल्स बनाने के दौरान सोशल मीडिया पर कानून का माखौल उड़ाते दिख जाते हैं। ऐसा ही एक मामला वैशाली से सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक रिल्स में कुछ लड़के हाथों में पिस्टल लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस आरोपी युवक को तलाश कर रही है। पिस्टल लहराने वाला आरोपी युवक घर से फरार हो गया है।


जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो जंदाहा थाना क्षेत्र का है। इस वीडियो में फरीदाबाद गांव निवासी राजेश गिरी का 22 साल का बेटा अशोक रोशन अपने कुछ दोस्तों के साथ हथियार की नुमाइश करता दिख रहा है। वायरल वीडियो में एक अन्य युवक के सिर पर पिस्टल ताने हुए नजर आ रहा है। अशोक रोशन गिरी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रोशन गिरी रिल्स में अपने दोनों हाथ में पिस्टल लिए बीच सड़क पर दोस्तों के साथ वीडियो बनाते दिख रहा है।


वीडियो होली के ठीक एक दिन पहले यानी 7 मार्च को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में महुआ SDPO पूनम केसरी ने बताया कि वैशाली से लड़कों का पिस्टल लहराते हुए वीडियो सामने आया है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फिलहाल गांव छोड़कर फरार है, पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।