Bihar News: चोरी हुई 150 वर्ष पुरानी अष्टधातु की बनी बेशकीमती मूर्तियां, सिंहासन सहित 200 किलो था वजन BIHAR: अपने समर्थकों के साथ खगड़िया मुखिया संघ के अध्यक्ष ने थामा VIP का दामन, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Life Style: पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे Bihar News: "मुखिया-सरपंच को मिलेगा हथियार लाइसेंस, CM नीतीश का आदेश ! सरकार ने सभी DM-SP को पत्र लिखकर कहा.... Bihar News: व्यवहार न्यायालय में अधेड़ की मौत, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप CM Nitish Kumar: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम भी रहे साथ
21-May-2022 06:25 PM
By
SIWAN: सीवान में एक युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के पांच घरों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलंऊ पंचायत के लेरुआ गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
बताया जा रहा है कि लेरुआ गांव निवासी डॉ. राजेन्द्र मिश्रा के बेटे की बारात थी। शादी में शामिल होने के लिए महिलाएं एक गाड़ी पर सवार होकर छपरा जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही गाड़ी लेरुआ गांव में नटों की बस्ती के पास पहुंची, बाइक सवार पांच बदमाशों ने महिलाओं से लूटपाट की कोशिश की। तभी गांव का ही रहने वाला सागर साह अपनी बाइक से बारात में शामिल होने के लिए अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था।
जब सागर ने महिलाओं के साथ लूटपाट का विरोध किया तो बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका दोस्त प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। घटन से आक्रोशित मृतक के परिजन आरोपियों के घर पहुंचे और पांच घरों को आग के हवाले कर दिया।इस दौरान आक्रोशित लोगों ने करीब आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घालय एक महिला की मौत हो गई।इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया।