ब्रेकिंग न्यूज़

Parenting Tips: क्या आपकी ये गलतियां कर रही हैं बच्चे की परवरिश खराब? जानिए... जरूरी बातें Bihar News: DM के आदेश के बाद सदमें में सैकड़ों कोचिंग संचालक, लाख₹ जुर्माना भी लगेगा और ताला भी लटकेगा Bihar Weather: 15 जिलों में आज बारिश का कहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

बिहार: तालाब में डूबने से उपमुखिया के बेटे समेत दो लड़कों की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

बिहार: तालाब में डूबने से उपमुखिया के बेटे समेत दो लड़कों की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

06-Jul-2024 02:04 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में पोखर में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। दोनों किशोर शनिवार की सुबह खेतों की तरफ गए थे। इसी दौरान पैर फिसल गया और दोनों पोखर के गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सुगौली प्रखंड के पंजिआरवा पंचायत के परसौना गांव की है।


मृतकों की पहचान परसौना निवासी उपमुखिया जय साह के 13 वर्षीय बेटे दीपांशु कुमार और चमन साह के 12 साल के बेटे अमन कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह दोनों खेत की ओर गए थे। सरेह में जाने के समय दोनों पोखर में चले गए। दोनों को डूबता देख गांव की एक लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।


घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोर के परिजन पोखर के पास पहुंचे और दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम