ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के सरकारी तालाबों को मिलेगी विशिष्ट पहचान, जलनिकायों को मिलेगा नया आयाम Bihar News: बिहार के सरकारी तालाबों को मिलेगी विशिष्ट पहचान, जलनिकायों को मिलेगा नया आयाम New Bypass in Bihar: बिहार में यहां बनने जा रहा है नया बाइपास, मालामाल होंगे इन जिलों के जमीन मालिक! New Bypass in Bihar: बिहार में यहां बनने जा रहा है नया बाइपास, मालामाल होंगे इन जिलों के जमीन मालिक! Bihar Land Survey: बिहार में जमीन के ‘बदलैन’ को सरकार ने दी कानूनी मान्यता, जल्द शुरू होगा सर्वे Bihar News: बिहार में इस रेलखंड पर बिछेगी 53 किलोमीटर रेलवे लाइन, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Politics: ‘पूरा विश्व देख रहा भारत के 56 इंच का सीना’ ऑपरेशन सिंदूर पर बोले युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह Bihar Politics: पूर्णिया में होने वाली VIP की बैठक की तैयारियां तेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने की समीक्षा Bihar Politics: पूर्णिया में होने वाली VIP की बैठक की तैयारियां तेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने की समीक्षा Mock Drill: कुछ ही घंटों में बजने वाला है सायरन, मॉक ड्रिल के लिए पटना समेत बिहार के 6 जिलों में बड़ी तैयारी, जान लीजिए..

बिहार : ससुराल आए टाइल्स मिस्त्री की मौत, वजह जान सब रह गए दंग; जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार : ससुराल आए टाइल्स मिस्त्री की मौत, वजह जान सब रह गए दंग; जानिए क्या है पूरा मामला

30-Nov-2023 01:43 PM

By First Bihar

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ससुराल आए एक टाइल्स मिस्त्री का पेड़ से गमछे के सहारे झूलता हुआ शव मिला है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के चकाई थाना क्षेत्र के ढीलुआ जंगल में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना चकाई थाने को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही चकाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से लटके युवक का शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के हेठ चकाई गांव निवासी 40 बर्षीय सुधीर रवानी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुधीर रवानी एक टाइल्स मिस्त्री है और वह धनबाद में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता है। वहीं, बुधवार की शाम परिजनों को यह बात कर धनबाद से निकाला की वह अपने ससुराल गहमा गांव से कुछ दूर महुआ के पेड़ के पास रहेंगे। 


गुरुवार की सुबह उक्त मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर पेड़ में गमछे के सहारे झूलते हुए युवक के शव पर पड़ा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद घटना की जानकारी गांव में आग की तरफ फैल गई और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना की सूचना पर चकाई थानाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।