IPL2025: "हमें विनम्र बने रहने की जरुरत", अंकतालिका में टॉप पर जाने के बाद हार्दिक और सूर्या का बड़ा बयान, फैंस बोले "ये दोनों MI के पिलर हैं" Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार! Bihar Politics: "नीतीश को साइडलाइन करने की हिम्मत किसी में नहीं": मनोज तिवारी.. चिराग के भविष्य और पवन सिंह के BJP में आने पर भी बोले Road Accident Death : कुछ महीने पहले हुई थी शादी, अब सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत,पत्नी घायल Caste Census: बिहार चुनाव और पहलगाम हमले से है जातीय जनगणना का कनेक्शन? विपक्ष के तीखे सवालों के बाद जनता सोचने पर मजबूर Pakistan Airspace: पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद एयर इंडिया को भारी नुकसान, बढ़ीं मुश्किलें Bihar News: पटना में हाईटेक हाइड्रोलिक पार्किंग सिस्टम, अब कार्ड स्कैन करो और कार खुद हो जाएगी पार्क Double Money Scheme fraud: बिहार में 24 घंटे में पैसा डबल करने का झांसा, एक करोड़ से अधिक की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानिए.. कब और कहां आएगा परिणाम, कैसे करें चेक? Bihar Vehicle Rules 2025: बिहार में दूसरे राज्यों की गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, इन नियमों का पालन नहीं किया तो धो बैठेंगे अपने वाहन से हाथ
23-May-2022 11:42 AM
By
PATNA: राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल इलाके की है। यहां दो बच्चों की मां अपने चाचा ससुर के साथ फरार हो गई। महिला का अपने चाचा ससुर के साथ अवैध संबंध था। इसी बीच महिला पति और बच्चों को छोड़ चाचा ससुर के साथ गांव से फरार हो गई। इधर, परेशान पति थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाने के बाद घर पहुंचा तो जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि मृतक कुंदन सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुरथौल में रहता था। रिश्ते में चाचा लगने वाले गांव के ही जसवंत सिंह का कुंदन सिंह के घर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान कुंदन की पत्नी और जसवंत सिंह के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। जब नजदीकियां बढ़ी तो दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों का किसी न किसी बहाने मिलने शुरू हुआ तो गांव में दोनों के अवैध संबंध की चर्चा होने लगी।
इसी बीच महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़ चाचा ससुर जसवंत सिंह के साथ फरार हो गई। जिसके बाद परिशान पति ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों की मानें तो थाने से लौटने के बाद से ही महिला का पति कुंदन सिंह काफी परेशान था और इसी हताशा में आकर उसने जहर खा लिया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने महिला और उसके प्रेम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश में जुट गई है।