Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल Bihar News: अब गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सेवा, बिहार सरकार खोलेगी 144 नई शाखाएं; होगा रोजगार का श्रृजन BIHAR: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शहीद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान को किया नमन Life Style: गर्मी में सेहत का असली साथी है बेल का शरबत, ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान Punganur cow: दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गाय की खूबियाँ सुनकर उड़ जाएंगे होश, ऋषि-मुनि भी इस गाय को पालते थे! Success Story: विदेश में पढ़े इस युवक ने छोले-कुलचे को बनाया ब्रांड, अब कमा रहे हैं करोडों रुपए; जानिए...अनोखी स्टार्टअप की जर्नी Ajay Devgn: "कराटे किड: लेजेंड्स" में बाप-बेटे की एंट्री, बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा देगी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म
03-Apr-2023 09:19 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने सुबह सुबह एक किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, फिलहाल घायल किसान का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा पंचायत के बबुर बन्नी गांव की है।
बताया जाता है कि किसान राजू सिंह आज अहले सुबह घर से उठकर गंगा स्नान करने जा रहा था तभी घर से कुछ दूर पर ही बदमाशों ने राजू सिंह के सिर में गोली मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोग फायरिंग की आवाज पर सड़क पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राजू सिंह को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गोली राजू सिंह के कनपटी के पास लगी है जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि रुपए की लेनदेन की विवाद में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है, छापेमारी जारी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही परिजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि गंगा स्नान करने के लिए घर से निकले थे और रास्ते में उन्हें गोली मार दी गई है फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।