Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव
05-Jan-2024 07:26 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में बीते 21 दिसंबर को रत्न मंदिर ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुए लाखों रूपए के लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लाख से अधिक कैश, हथियार और गांजा भी बरामद किया है। पुलिस की विशेष टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की है।
बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर को बदमाशों ने जीडी कॉलेज एवं हर-हर महादेव चौक के बीच स्थित रत्न मंदिर ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूटपाट किया था। ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने आभूषण खरीदने के बहाने देखना शुरू किया और अचानक पिस्टल निकाल ली और लूटपाट करने लगे, लेकिन तभी दुकान के एक स्टाफ ने सायरन बजा दिया और सायरन की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाशों ने दुकान के एक कर्मचारी मनीष कुमार को पेट में गोली मार दी और हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए थे।
घटना को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी के नेतृत्व में 6 अलग-अलग विशेष टीमें बनाई गई थी। यह टीम विभिन्न जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। जेल से भी इनपुट लिया जा रहा था। इसी बीच सूत्र मिलने पर सभी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि लूट के बाद तीन आरोपी राज्य के बाहर भी गए थे लेकिन सभी बाहर से लौट आए। इस मामले में पुलिस की जब लगातार छापेमारी जारी रही तो मुजफ्फरपुर जिला निवासी कृष्णा उर्फ विवेक, तेयाय सहायक थाना क्षेत्र के लाल बाबू चौधरी एवं समस्तीपुर जिला के छोटू साह को नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर से गिरफ्तार किया गया।
इन लोगों के पास से करीब 80 हजार कैश, गांजा एवं हथियार बरामद किया गया। इनसे मिले इनपुट के आधार पर समस्तीपुर के सोना चांदी दुकानदार संतोष साह, समस्तीपुर के ही कन्हैया कुमार एवं रणधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी के पास से दो लोडेड पिस्टल, सात गोली, दो मोबाइल लूट में प्रयोग किया गया तीन में से एक बाइक एवं 103000 नगद बरामद किया गया है।
एसपी ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड समस्तीपुर का रविंद्र साहनी है जो की 6-7 माह पहले ही जेल से छूटा था। वह भी लूटपाट के दिन संतोष साह के साथ मोटरसाइकिल से रतन मंदिर ज्वेलर्स पहुंचा था। लूट के बाद सभी बदमाशों ने आभूषण रविन्द्र सहनी को दे दिया, बदले में उसने तत्काल डेढ़ लाख रुपया दे दिया था। जिसमें से 103000 अभी बरामद किया गया है। मुजफ्फरपुर जिला निवासी कृष्ण उर्फ विवेक मुंबई में रहता था। जब अपराध करना होता था तो यहां आ जाता था। 1 साल पहले इसने समस्तीपुर के ही हीरा ज्वेलर्स में भी लूटपाट की थी। सबसे पहले उसी ने पिस्टल निकाल कर रत्न मंदिर ज्वेलर्स के कर्मचारियों को अपने कब्जे में लिया था। मास्टरमाइंड रविंद्र सहनी के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।