Bihar News: राज्य में इस महीने तक 4,000 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति, प्रक्रिया शुरू Jagannath Rath Yatra 2025: कब से शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानें... पूरा शेड्यूल Road Accident: डंफर-ऑटो की टक्कर में 2 की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar Crime News: 4 डिसमिल जमीन के लिए बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस Bank Robbery: पहले सोना रखकर लिया लोन, बाद में उसी बैंक को लूटा; 5 गिरफ्तार Bihar News: 4300 करोड़ खर्च कर इस जिले में फोरलेन सड़क का निर्माण, लाखों लोगों को मिलेगी राहत Bihar News: उत्तर बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, लिस्ट जारी Patna News: पटना में चितकोहरा-यारपुर फोरलेन सड़क परियोजना को मिली हरी झंडी, टेंडर जल्द होगा जारी Bihar Rain Alert: राज्य में मानसून पूरी तरह एक्टिव, आज 31 जिलों में भारी बारिश; IMD ने चेताया मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने किराना दुकानदार पेट में मारी गोली, लूट का विरोध करना पड़ा महंगा
29-May-2022 05:42 PM
By
ARRAH: भोजपुर में सिरफिरे आशिक ने एक तेजाब से नहला दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव की है। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना और मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। शनिवार की देर रात आरोपी ने छत पर सो रही लड़की पर तेजाब फेंक कर मौके से फरार हो गया।
पीड़ित लड़की की पहचान गंगहर गांव निवासी मनोज राम की 17 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 27 मई को लड़की के घर में उसके चाचा की तिलक आई थी। तिलक समारोह के अगले दिन देर रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए। पीड़िता भी सोने के लिए घर की छत पर चली गई।
देर रात जब पीड़ित लड़की सो रही थी इसी दौरान आरोपी छत पर पहुंचा और उसपर तेजाब फेंक दिया। जिससे लड़की पूरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपी अमरजीत उससे करीब डेढ साल से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन वह अमरजीत को भाव नहीं दे रही थी।
आरोपी अमरजीत अक्सर उसे शादी के लिए परेशान करता था। लड़की की तरफ से इनकार करने के बाद आरोपी अमरजीत ने इस वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की जानकारी मिलते ही भोजपुर एएसपी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।