Pahalgam Terror Attack: “चलो मंदिर चलते हैं”, कैसे भगवान शिव के आशीर्वाद ने बचा ली इस कपल की जान, पढ़कर आप भी कहेंगे “हर हर महादेव” हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मानसी के रास्ते दानापुर और सहरसा के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन का विस्तार, 29 अप्रैल से सुपौल तक परिचालन बिहार में भीषण गर्मी का सितम: औरंगाबाद में पारा 46.2 डिग्री पार, पटना के संपतचक में 45.7 °C, रात में बारिश होने की संभावना Mohan Bhagwat: ‘पड़ोसियों को हम तंग नहीं करते लेकिन दंड देना राजा का कर्तब्य’ RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान Mohan Bhagwat: ‘पड़ोसियों को हम तंग नहीं करते लेकिन दंड देना राजा का कर्तब्य’ RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान Pahalgam Terror Attack: “सरकार इजाजत दे तो भारत का मुसलमान पाकिस्तानियों को घर में घुसकर मारेगा” : AIIA अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए 8 शातिर साइबर अपराधी, विदेश भेजने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार शादी के 5 साल बाद लड़की वाले से दहेज की मांग, नहीं देने पर कुदाल से पति ने काट डाला गला Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है? Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है?
13-Sep-2024 01:54 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: रोहतास के काराकाट में पुरानी रंजिश में एक 58 वर्षीय व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। साथ ही एक महिला पर भी चाकू से वार किया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना काराकाट थाना क्षेत्र के धर्मागत परासी गांव की है।
बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह नाम के युवक ने पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मृतक लोरिक सिंह यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पुत्रवधू घायल डिंकी देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि पिछले 5-6 साल से गांव के ही दो परिवारो के बीच रंजिश चल रहा था। इस विवाद को लेकर मुकदमेबाजी भी हुई थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हाल ही में आरोपी का एक केस में जमानत रद्द हुआ था। इसी को लेकर आरोपी ने लोरिक सिंह यादव पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
आरोपियों ने मृतक के आंख में भी चाकू मारी। वहीं बीच बचाव करने पहुंची लोरीक सिंह की पुत्रवधू पर भी चाकू से हमला किया। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।