BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश Bihar Bhumi: अब नहीं लगाना होगा ब्लॉक या रेवन्यू ऑफिस का चक्कर, घर बैठे 72 घंटे में उपलब्ध होगा गांव व वार्ड का राजस्व नक्शा; जानिए तरीका Bihar Police Encounter: बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर,पैर में लगी गोली Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस
09-Feb-2023 11:12 AM
By First Bihar
GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि थावे थाना क्षेत्र के फुलुगनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश बाइक पर सवार होकर किसी काम से थावे जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने नारायणपुर गांव के पास मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मुखिया के सिर में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मुखिया मो. कुरैश अपने ईंट भट्ठा पर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें अपनी गोली का शिकार बना डाला। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और मुखिया के परिजनों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बता दें कि बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक मुखिया को अपना निशाना बना रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनावी रंजिश को लेकर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे पहले बेगूसराय में भी अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।