ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: गंडक नदी में घड़ियालों की बेतहाशा बढ़ोतरी, 10 साल में 1000 के पार पहुंची संख्या Bihar News: सब्जी मंडी में युवक को दबंगई पड़ी भारी, एसएसबी जवान और पुलिस अधिकारी से हाथापाई के बाद गिरफ्तार Bihar News: यातायात पुलिस के 24 कर्मियों पर गिरी गाज, SP ने इस कारण किया निलंबित Bihar Crime News: लखीसराय में डबल मर्डर, मुखिया और वार्ड सदस्य को मारी गोली Bihar Crime News: आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, छह हिरासत में Bihar News: राजस्व विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, जरूरतमंदों को नहीं दी गई जमीन Bihar News: दीघा-कोइलवर फोरलेन निर्माण में खर्च होंगे 5500 करोड़, इतने साल में पूरा होगा काम; मॉडल तय बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा; कई मामलों में थी तलाश

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा; कई मामलों में थी तलाश

30-Dec-2023 07:34 PM

By First Bihar

MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश के ऊपर कई थानों में मामले दर्ज हैं। जिले में हुई डकैती के कई कांडों में पुलिस उसे तलाश कर रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खोपा चौक से गिरफ्तार किया है।


दरअसल, पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी इंदल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले पर मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने बताया कि बीते 28 अक्टूबर की रात लौकही थाना क्षेत्र निवासी अशोक अग्रवाल के घर अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने करीब 25 से 30 किलो चांदी और 50 हजार कैश लूटकर फरार हो गए थे।


लौकही थाना में अशोक अग्रवाल ने केस दर्ज कराया था। जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम एक्शन में आई और इनामी इंदल पासवान को धर दबोचा। कुख्यात इंदल पासवान मधुबनी, सुपौल, दरभंगा जिलों में डकैती की घटना को अंजाम देता था। जिले के करीब करीब सभी थानों में इंदल के खिलाफ मामले दर्ज हैं।