ब्रेकिंग न्यूज़

Iran-Israel: ₹3.55 लाख करोड़ का व्यापार दांव पर, ईरान-इजरायल जंग में फंस गया भारत Life Style: किडनी में हुई पथरी को चूर-चूर कर बाहर निकालेगी ये हरे पत्तों की चाय, जाने... कैसे करें सेवन? INDvsENG: पोप ने बताया क्या है इंग्लैंड का लक्ष्य, किस भारतीय बल्लेबाज के डर से कांप रहे अंग्रेज? Bihar News: अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म के बाद घर लौटी महिला, बिहार में अजब-गजब चमत्कार Bihar News: अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा रेलवे हाईटगेज, टला बड़ा हादसा; परिचालन घंटों तक बाधित Bihar Crime News: जमीनी विवाद में 2 भाइयों को मारी गोली, एक की मौत Bihar Crime News: जमीन कारोबारी की हत्या से दहला पटना, भोज खाकर लौटते वक़्त अपराधियों ने मारी गोली Bihar News: कार में हजारों जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप, गैंगवार से दहलने वाला था बिहार? Patna News: बिहार को नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का आज CM करेंगे उद्घाटन Parenting Tips: क्या आपकी ये गलतियां कर रही हैं बच्चे की परवरिश खराब? जानिए... जरूरी बातें

बिहार में तिरंगा का अपमान, अशोक चक्र की जगह लगाया चांद-सितारा, अब होगा एक्शन

बिहार में तिरंगा का अपमान, अशोक चक्र की जगह लगाया चांद-सितारा, अब होगा एक्शन

06-Aug-2022 07:23 AM

By Vikramjeet

VAISHALI: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस में महज 9 दिन बाकी है। ऐसे में बिहार के साथ-साथ देशभर में तैयारियां तेज कर दी गई है। लेकिन, बिहार के वैशाली जिले से जो तस्वीर सामने आई है वह बेहद चौकाने वाली है। जिले में खुलेआम तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।


वैशाली जिले में तिरंगा में आशोक चक्र की जगह चांद-सितारा लगा दिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झंडा को उतारकर जप्त कर लिया है। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।


मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र की पाठन टोली का है। बता दें भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश के हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की है। साथ ही पीएम ने लोगों से अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल में भी तिरंगा लगाने का आह्वान किया है।


वहीं, चांद सितारा चिन्ह एक धर्म विशेष से जुड़ा हुआ है। मुस्लिम धर्म के फ्लाइग में चांद सितारा होता है। हरे रंग के फ्लाइग में चांद-सितारा होता। इस बीच वैशाली में तिरंगा में चांद सितारा लगा कर घर पर फहराया गया है। इसका वीडियो वायरल होने पर बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने झंडा जब्त किया है।