ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन

प्रचंड गर्मी के बाद बिहार में मौसम से मिली लोगों को राहत, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रचंड गर्मी के बाद बिहार में मौसम से मिली लोगों को राहत, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

22-Apr-2022 07:47 AM

By

PATNA : बिहार में पिछले दिनों प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे लोगों को अब राहत महसूस हो रही है। प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पछुआ हवाओं से आने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिली है और मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक बिहार में इसी तरह से गर्मी से राहत मिलती रहेगी। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज किया जा रहा है। उत्तर बिहार में आंधी पानी के बाद राज्य भर में पुरवा और दक्षिण पुरवा का प्रवाह बढ़ा है जिससे दक्षिण बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है जबकि उत्तर बिहार में मौसम साफ होने पर अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। 


मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में बारिश के साथ बारिश वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई और नवादा के लिये मौसम विभाग ने गरज के साथ आंशिक बारिया का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट है। इधर दक्षिण बिहार के औरंगाबाद और रोहतास में अधिकतम तापमान 40 के पार बना हुआ है। गुरुवार को रोहतास बिहार में सबसे गर्म रहा। रोहतास का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं औरंगाबाद में 41.7 और सारण में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में दक्षिण बिहार के अधिकतर शहरों के तापमान में आंशिक कमी आई है जबकि उत्तर बिहार के जिलों में मौसम मे सुधार के बाद पारा चढ़ा है। 


गुरुवार को सबसे कम अधिकतम तापमान 30.8 कटिहार में दर्ज किया गया। बक्सर में पारा 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावे पूर्वी चंपारण में 1.5 डिग्री इजाफे के साथ 34 डिग्री, पश्चिमी चंपारण में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.5 डिग्री, सीतामढ़ी में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.3 डिग्री, सुपौल में 1.4 डिग्री की बढोतरी के साथ 32.6 डिग्री, फारबिसगंज में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.4 डिग्री, कटिहार में 1.3 डिग्री साथ 30.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.8 डिग्री के साथ 32.8 डिग्री, सहरसा में 1.2 डिग्री के साथ 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्णिया में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.4 डिग्री दर्ज किया गया।