शिवहर में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पंडाल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख Bihar: शादी में नर्तकियों के बीच हर्ष फायरिंग करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने किया एलान, हमारी आगे की लड़ाई ‘गिनती के बाद हिस्सेदारी’ की जाकिर बन गया जगदीश: 8 मुसलमानों ने हिन्दू धर्म को अपनाया, हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ शुद्धिकरण HAJIPUR: जननायक एक्सप्रेस से 8 किलो अफीम बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार ISM में वेदांता इंटरनेशनल और ICICI बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2025 का आयोजन, कई छात्र-छात्राओं का हुआ चयन Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में मुंगेर में शरारती तत्वों ने चलाया बत्ती गुल अभियान, डॉक्टर ने लाइट्स बंद नहीं किया तो जान से मारने की दी धमकी Bihar News: वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, बारिश के दौरान हुआ हादसा
31-May-2024 07:01 AM
By First Bihar
बिहार में आसमान से आग बरस रहा है। आलम यह है कि सुबह 9 बजे का तापमान 40 डिग्री पहुंच रहा है। झुलसाने वाली गर्म हवा के थपेड़ों से भी आम-खास सब हलकान हैं। ऐसे में गर्मी की वजह से गुरुवार को राज्य में 59 लोगों की मौत हुई। इनमें पटना के 11 शामिल हैं। औरंगाबाद में 15, भोजपुर में 10, रोहतास में आठ, कैमूर में पांच, गया में चार, मुजफ्फरपुरमें दो, बेगूसराय, बरबीघा, जमुई और सारण में एक -एकव्यक्ति की जान गई। इससे पहले बुधवार को भी लू से आठ लोगों की मौत हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले के अलग-अलग जगहों पर लू लगने से एक मतदानकर्मी, दो महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार की शाम चार बजे दीघा इलाके में एक 65 साल की महिला की जान चली गई। जबकि सुबह के वक्त बुद्धा कॉलोनी थानांतर्गत जेपी सेतु पर एक हाइवा चालक ने दम तोड़ दिया।
इसके अलावा दानापुर स्टेशन पर दो, मसौढ़ी में दो लोगों की मौत भी लू से हुई। बाढ़ स्टेशन पर जहां उत्तर प्रदेश की एक महिला यात्री की जान चली गई, वहीं मोकामा स्टेशन पर तबीयत खराब के बाद इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घोसवरी में एक वृद्धि की जान भी लू ने ले ली। हालांकि लू से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में चुनाव कार्य में लगे मतदानकर्मी सुनील कुमार की मौत हो गई है। राज्य बीमा निगम का कर्मचारी सुनील पटना का रहने वाला था। मसौढ़ी के एसडीओ अमित कुमार पटेल ने बताया कि मतदान सामग्री लेकर वह पोलिंग पार्टी के साथ निकला था। बाहर निकलने पर लू की चपेट में आने पर अचानक तबियत बिगड़ी। मसौढ़ी के निजी अस्पताल में इलाज के बाद पटना एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, चुनाव ड्यूटी करने आये सात होमगार्ड जवानों की तबीयत लू लगने से बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इधर, सुबह में बहादुपुर धनुष सेतु पर तैनात यातायात पुलिस का सिपाही बेहोश हो गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य हुई। यातायात संचालन में तैनात एक और जवान की तबीयत खराब हो गई। मानसून अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले 19 मई को दक्षिण अंडमान सागर पहुंचा था। इसके बाद से मानसून को लगातार अनुकूल परिस्थितियां मिलती रही। इसी कारण मानसून ने अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले ही केरल में गुरुवार को दस्तक दे दी। इसके केरल पहुंचने का समय 1 जून था।
केरल में मानसून के दो दिन पहले दस्तक देने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बिहार में भी निर्धारित समय 15 जून या एक-दो दिन पहले पहुंच सकता है। मानसून के केरल पहुंचने का प्रभाव बिहार सहित देश के कई राज्यों में जल्द दिखने के आसार हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून आने से पहले बिहार में प्री-मानसून की बारिश हो सकती है।