ब्रेकिंग न्यूज़

Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Bihar Politics on caste census: जाति जनगणना पर क्रेडिट की मची होड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का हमला, बोले— तेजस्वी सिर्फ मौके की तलाश में रहते हैं! Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां Bihar Assembly Election 2025: जहानाबाद में बिछने लगी बिसात...NDA में किसके खाते में जाएगी सीट ? दर्जन भर हैं दावेदार..किनका टिकट होगा फाइनल,जानें... IPL2025: "हमें विनम्र बने रहने की जरुरत", अंकतालिका में टॉप पर जाने के बाद हार्दिक और सूर्या का बड़ा बयान, फैंस बोले "ये दोनों MI के पिलर हैं" Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' की गूंज! Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार! Bihar Politics: "नीतीश को साइडलाइन करने की हिम्मत किसी में नहीं": मनोज तिवारी.. चिराग के भविष्य और पवन सिंह के BJP में आने पर भी बोले Road Accident Death : कुछ महीने पहले हुई थी शादी, अब सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत,पत्नी घायल

बिहार में फिर बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में फिर बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

27-Feb-2024 07:00 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में एक बार फिर 2 से 4 मार्च के बीच बारिश होने आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसका प्रभाव 1 मार्च से बिहार के पश्चिमी हिस्से में बादल के तौर पर देखने को मिल सकता है। वहीं 2 से 4 मार्च के बीच राजधानी सहित पूरे बिहार में इसका प्रभाव होगा। इस कारण ज्यादातर शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं आज यानि मंगलवार को कैमूर, बक्सर, रोहतास और भोजपुर के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की शाम से आसमान साफ होने के आसार हैं। इस कारण धूप में तेजी आएगी। इस कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होने के कारण पुनः अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। गौरतलब है की पिछले कई दिनों से पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल होने के कारण अधिकतम पारा में तेजी से गिरावट हुई थी।


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना सहित प्रदेश के 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.7 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं 21 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला किशनगंज और 28.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला वैशाली रहा।