1st Bihar Published by: Updated Oct 01, 2019, 3:41:08 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से निकल कर आ रही है जहां सरकार ने 2 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है। गृह विभाग में तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।
सहरसा मुख्यालय में डीएसपी के पद पर तैनात श्रीमती रश्मि को पुलिस उपाधीक्षक (प्रशासन) मुंगेर के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह बृजनंदन मेहता सहरसा मुख्यालय के नए डीएसपी होंगे। बृज नंदन मेहता पहले पुलिस उपाधीक्षक (प्रशासन) मुंगेर के पद पर तैनात थे।