CBSE 10th, 12th Result on DigiLocker: जल्द जारी होंगे CBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे, DigiLocker से ऐसे रिजल्ट करें डाउनलोड CBSE 10th, 12th Result on DigiLocker: जल्द जारी होंगे CBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे, DigiLocker से ऐसे रिजल्ट करें डाउनलोड मैट्रिक और इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा का दूसरा दिन, दो पाली में शांतिपूर्ण एग्जाम संपन्न, अब सोमवार को विशेष परीक्षा Bihar Crime News: अवैध हथियार कारोबार के लिए सेफ जोन है बिहार का यह जिला, एक और मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा Bihar News: गया के लोगों के लिए गुड न्यूज, इस दिन से शुरू होगी दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लिइट दाढ़ी नहीं कटवाने पर देवर संग भागी महिला, लौटने पर पति ने थाने में दिया तीन तलाक, कहा..दाढ़ी के लिए 10 बीवियां कुर्बान Builder Arrest: पटना का कुख्यात-फॉड बिल्डर...टॉप-10 की लिस्ट में शामिल बिल्डर को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्ज हैं 25 केस Bihar Crime News: बिहार में होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, डेढ़ दर्जन लड़कियों के साथ कई लड़कों को पुलिस ने पकड़ा छातापुर में पैनोरमा ग्रुप का नया प्रोजेक्ट, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'बंधन पैनोरमा होटल' का भूमि पूजन Success Story: इंजीनियर का बेटा बना IAS अधिकारी, दो बार असफलता के बाद भी नहीं टूटे हौसले, तीसरी बार UPSC में मिली सफलता
04-Jan-2024 02:15 PM
By First Bihar
BANKA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक किशोर की आंख फोड़कर हत्या कर डाली है।
मिली जानकारी के अनुसार, बांका जिले में आठवीं कक्षा के एक छात्र का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने छात्र की दोनों आंखें फोड़ दी थीं। पुलिस ने एक तालाब से छात्र का शव बरामद किया है। पुलिस की जांच में पुरानी दुश्मनी और भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। शिकानपुर गांव निवासी रामदेव यादव के 14 वर्षीय पुत्र दिलखुश की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। निर्ममता इतनी कि छात्र की दोनों आंख भी फोड़ दी गईं। अब इसका शव बरामद किया गया।
बताया जाता है कि, दिलखुश गांव के ही मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। पुरानी दुश्मनी व भूमि विवाद में अपहरण व हत्या का आरोप लगाते हुए इस मामले में छात्र के पिता ने चार लोगों पर मुकदमा किया है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर दिलखुश के शव को शिकानपुर गांव स्थित तालाब से बरामद किया। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।
वहीं, इस घटना को लेकर मृत छात्र के पिता रामदेव यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा था कि एक जनवरी को पुरानी रंजिश में गांव के ही अप्पो यादव, निभाष यादव, निर्मल यादव व प्रभाष यादव ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटकर घायल कर दिया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वह अपने पुत्र दिलखुश कुमार के साथ सो गए।
उधर, सुबह पुत्र को सोया छोड़कर वह खेत पर पटवन के लिए गए थे। वापस लौटने पर दिलखुश नहीं मिला। खोजबीन करने के बाद उन्होंने केस किया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गांव में लोग इस हत्या से आक्रोशित हैं।