Bihar Job Fair: बिहार के दरभंगा जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आया है। श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा 22 सितंबर (सोमवार) को लहेरियासराय में संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आईटीआई के निकट) में बजाज कैपिटल लिमिटेड के सहयोग से जॉब कैंप आयोजित कर रहा है। यह कैंप पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें CRO (कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर) के 5 पदों और मार्केटिंग ऑफिसर के 5 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार होंगे। कार्यस्थल दरभंगा जिले के मिर्जापुर में होगा, यानी घर जिले में ही नौकरी करने का शानदार मौका।
इस कैंप का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। CRO पद के लिए उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष (महिला-पुरुष दोनों), योग्यता 12वीं पास और कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य है। वेतन 18,000 रुपये CTC + इंसेंटिव। मार्केटिंग ऑफिसर के लिए उम्र 18 से 40 वर्ष, योग्यता 10वीं पास, वेतन 17,500 रुपये CTC + इंसेंटिव। इच्छुक उम्मीदवार बायो-डाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल व फोटोकॉपी लेकर पहुंचें।
कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। उम्मीदवार खुद से भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर रजिस्टर कर सकते हैं या नियोजनालय जाकर निबंधन करा लें। यह अवसर खास इसलिए है क्योंकि गृह जिले में आकर्षक सैलरी और इंसेंटिव के साथ काम मिलेगा, वो भी बिना किसी फीस के। बजाज कैपिटल जैसे प्रतिष्ठित कंपनी में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। 22 सितंबर को होने वाला यह जॉब कैंप दरभंगा के हजारों युवाओं के लिए रोजगार का द्वार खोलेगा। योग्य उम्मीदवार समय पर पहुंचकर इस मौके का फायदा उठाएं।






