ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए.. भारत में क्या होगा असर?

Surya Grahan 2025: साल का अंतिम सूर्यग्रहण 21 सितंबर की रात को लगेगा, जो भारत में नहीं दिखेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणी प्रशांत क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Surya Grahan 2025
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Surya Grahan 2025: इस वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण पितृ पक्ष की सर्व पितृ अमावस्या के दिन, 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टिकोण से एक दुर्लभ संयोग भी माना जा रहा है। हालांकि, यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक काल आरंभ हो जाता है। यह सूतक काल केवल उन्हीं स्थानों पर मान्य होता है जहां से सूर्यग्रहण दृष्टिगोचर होता है। सूतक काल के दौरान बालक, वृद्ध और रोगियों को छोड़कर सभी के लिए खानपान और पूजा-पाठ वर्जित होता है। यह सूर्यग्रहण 21 सितंबर की रात 11:00 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर को तड़के 3:24 बजे समाप्त होगा।


कहां-कहां दिखेगा सूर्यग्रहण?

न्यूजीलैंड (ऑकलैंड, वेलिंग्टन, क्राइस्टचर्च)

ऑस्ट्रेलिया (सिडनी, होबार्ट)

नॉरफ़ॉक द्वीप (किंग्स्टन)

दक्षिण प्रशांत महासागर के आसपास के क्षेत्र

अंटार्कटिका

इस दौरान न्यूजीलैंड के दक्षिणी हिस्सों में सूर्य का लगभग 85% भाग ढका हुआ नजर आएगा।


कहां नहीं दिखेगा ग्रहण?

भारत, नेपाल, श्रीलंका, यूएई, अफगानिस्तान, व अन्य एशियाई देश

अफ्रीका, यूरोप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के अधिकांश क्षेत्र


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक, खगोलीय और ज्योतिषीय स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सत्यता का दावा नहीं करते। विस्तृत जानकारी हेतु संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें