Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां Bihar Assembly Election 2025: जहानाबाद में बिछने लगी बिसात...NDA में किसके खाते में जाएगी सीट ? दर्जन भर हैं दावेदार..किनका टिकट होगा फाइनल,जानें... IPL2025: "हमें विनम्र बने रहने की जरुरत", अंकतालिका में टॉप पर जाने के बाद हार्दिक और सूर्या का बड़ा बयान, फैंस बोले "ये दोनों MI के पिलर हैं" Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' की गूंज! Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार! Bihar Politics: "नीतीश को साइडलाइन करने की हिम्मत किसी में नहीं": मनोज तिवारी.. चिराग के भविष्य और पवन सिंह के BJP में आने पर भी बोले Road Accident Death : कुछ महीने पहले हुई थी शादी, अब सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत,पत्नी घायल Caste Census: बिहार चुनाव और पहलगाम हमले से है जातीय जनगणना का कनेक्शन? विपक्ष के तीखे सवालों के बाद जनता सोचने पर मजबूर
22-May-2022 10:21 AM
By
SASARAM : खबर सासाराम से है। जहां नगर थाना क्षेत्र के तकिया में बीती रात एक घर में घुसे तीन चोर की भनक जब लोगों को लगी तो लोग शोर मचाने लगे। लेकिन भागने के दौरान चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें मनोज कुमार नामक एक युवक को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।
वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायरिंग के दौरान एक चोर सुरेश पनेरी को भी गोली लगी है। जो लखनु सराय मोहल्ले का निवासी है। उसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वारदात के बारे में बताया जाता है कि तकिया के वीरेंद्र सिंह के यहां घर पर कोई नहीं था। उसी दौरान तीन की संख्या में चोर घर में प्रवेश कर गए। जब मोहल्ले वालों को भनक लगी, तो मोहल्ले वाले घर को घेर कर पुलिस को सूचना दिया। इसी बीच चोर भागने के क्रम में फायरिंग करने लगा। जिसमें पड़ोसी मनोज कुमार को गोली लग गई।
वहीं पुलिस मौके पर पहुंचते ही मोर्चे को संभाल लिया। जिस कारण एक पिस्टल के साथ एक अपराधी पकड़ा गया। जबकि फायरिंग करते हुए दो अन्य चोर भागने में सफल रहे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।