ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा

बिहार: सनकी चाचा ने भतीजे को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

बिहार: सनकी चाचा ने भतीजे को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

24-Dec-2023 12:38 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक सनकी चाचा ने अपने ही भतीजे को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। सनकी चाचा ने आपसी विवाद को लेकर भतीजे को दो गोलियां दाग दी। घायल भतीजे को गंभीर हालत में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के चक्र अहमद भीखनपुरा गांव की है।


दरअसल, भीखनपुरा गांव निवासी राजा सिंह अपने भाई और भतीजे को गाली दे रहे था। जिसका भतीजे ने विरोध किया, इसके बाद बात बिगड़ गयी और राजा सिंह ने अपने भतीजे नवनीत कुमार पर गोली चला दी। जिसमें दो गोलियां नवनीत लगी। गोली चलने के बाद मौके पर अफता-तफरी मच गई। आनन-फानन में परीजनो में घायल नवनीत को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पूरे मामले को लेकर घायल नवनीत के पिता मनोज सिंह ने बताया कि उनकी अपने भाई राजा सिंह से नही बनती हैं। जिस कारण वह कोर्ट से बंटवारा कर अपने बच्चों के साथ अलग रहते हैं। राजा सिंह के द्वारा अक्सर उनके साथ गाली गरौज किया जाता था। शनिवार को भी देर शाम राजा सिंह नशे की हालात में उनलोगो को गाली गरौज कर रहे था तभी नवनीत ने इसका विरोध किया। जिसके बादर राजा सिंह ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी।