Chanakya Niti: इन 4 जगहों पर भूलकर भी न खोलें अपना मुंह, वरना टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़ Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पांच लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में लगाई आग Nitin Gadkari: जो करेगा जाति की बात, उसको मारूंगा लात...नितिन गडकरी का पुराना बयान अब वायरल Funny Wedding Card Bihar Police : शादी के कार्ड पर लिखा "बिहार पुलिस फिजिकल क्वालिफाइड" सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्ड Bihar Crime News: बच्चों के विवाद में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों ने ही चाकू से गोद डाला New Income Tax Bill: नया आयकर विधेयक अगले हफ्ते संसद में पेश होगा, आज कैबिनेट की मंजूरी की उम्मीद Labour Day 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है 1 मई को मजदूर दिवस, क्या है इसका इतिहास और महत्व? Supreme Court: थाने में फरियादी को मिले उचित सम्मान, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला Pakistani Nationals Sent Back: 18 साल भारत में बिताए, फिर भी रियाज को पत्नी-बच्चों को छोड़ पाकिस्तान भेजा गया , जानिए क्यों! India Pakistan border: भारत सरकार के आदेश के बाद पाक वापसी से पहले 69 साल के पाक नागरिक की हार्ट अटैक से मौत
29-May-2024 06:55 PM
By First Bihar
PATNA : पिछले कुछ दिनों से बिहार में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। आग उगलती गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से कई स्कूलों के बच्चे और टीचर की तबियत बिगड़ रही है। वही लू लगने से बिहार में तीन लोगों की मौत हो गयी है।
औरंगाबाद आज सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान सबसे ज्यादा 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उसके बाद नवादा में 47.3,अरवल में 47.1, रोहतास में 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण सासाराम में एक दारोगा की मौत हो गयी है जबकि एक अज्ञात महिला की भी लू लगने से मौत की खबर है। वही बेगूसराय में एक किसान की भी जान चली गयी।
सासाराम में लू की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। वहां एक दारोगा और एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी है। मृतक दारोगा की पहचान भोजपुर के नवादा निवासी देवनाथ राम के रूप में हुई है। जो नवगछिया के खरीक थाने में तैनात थे। इलेक्शन ड्यूटी के लिए वह डेहरी आए हुए थे। भीषण गर्मी और लू की वजह से दारोगा की मौत इंद्रपुरी थानाक्षेत्र में हो गयी।
उधर, बेगूसराय में भी एक किसान की लू लगने से मौत हो गयी है। वह मवेशी को चराने के दौरान अचानक गिर पड़ा और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना बलिया थाना अंतर्गत ताजपुर पंचायत के सहदेवपुर की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि किसान बुधवार की दोपहर भैंस चराने के लिए सहवेग दियारा गया हुआ था। तभी लू की चपेट में आकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बलिया थाना अन्तर्गत गोखले नगर विष्णुपुर वार्ड संख्या- 5 निवासी जय प्रकाश कुंवर के 53 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।