Parenting Tips: क्या आपकी ये गलतियां कर रही हैं बच्चे की परवरिश खराब? जानिए... जरूरी बातें Bihar News: DM के आदेश के बाद सदमें में सैकड़ों कोचिंग संचालक, लाख₹ जुर्माना भी लगेगा और ताला भी लटकेगा Bihar Weather: 15 जिलों में आज बारिश का कहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग
13-Jun-2024 09:48 AM
By First Bihar
NAWADA : बिहार के नवादा में अपराधी लगातार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। इसी क्रम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है। हमले के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर पड़ी। यह घटना जिले के रजौली थानाक्षेत्र के नगर पंचायत की है। पीड़ित महिला नगर पंचायत क्षेत्र के टकुआटांड़ स्थित वार्ड नंबर 3 की रहने वाली है।
बताया जा रहा है कि अचानक से हुए इस जानलेवा हमले के बाद महिला के साथ जा रही एक अन्य महिला ने जोर-जोर से चिल्लान शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों को आते देख अपराधी घटनास्थल से भाग निकला। वहीं, ग्रामीणों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए रजौली अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में तैनात डॉ. सतीश चंद्र ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया है।
डॉक्टरों ने बताया कि महिला के शरीर पर चाकुओं से एक के बाद एक कई वार किए गए हैं। जिससे महिला के गर्दन और पीठ के आसपास जख्म के कई निशान हैं। हालांकि इस घटना में महिला के शरीर से खून अधिक निकलने की वजह से उक्त महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायल महिला ने बताया कि चाकू से हमला करने वाला बदमाश कादिरगंज के पचम्बा निवासी शिवपूजन कुमार है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। वहीं घटना की सूचना के बाद एसआई दशरथ चौधरी ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।