Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी PM Modi Bihar Visit : बिहार जब भी आगे बढता है तो RJD और कांग्रेस वाले करते हैं आलोचना,बोले मोदी -घुसपैठियों को बचाने के लिए तेजस्वी और राहुल कर रहे यात्रा Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया NITISH KUMAR : PM मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार - हमारे पार्टी के एक लोग RJD के साथ जबरदस्ती साथ ले गए,यहीं बैठे हैं ...लेकिन अब ऐसा नहीं होगा PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप BSEB STET : बिहार STET को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब इस दिन से भरें फॉर्म; देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
10-Jan-2024 07:28 AM
By First Bihar
PATNA : लंबे समय से खेल को लेकर संसाधनों और तमाम चीजों की कमी से जूझ रहे बिहार के खिलाड़ियों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब सुबह में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए खेल विभाग अस्तित्व में आ गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में खेल विभाग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। सोमवार को नीतीश कैबिनेट ने खेल विभाग के गठन के प्रस्ताव पर समिति थी।
दरअसल, अब तक खेल विभाग तथा खेल से जुड़े कार्य और योजनाओं का संचालन कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तहत होता था। लेकिन, अब खेल विभाग अलग और स्वतंत्र रूप से काम करेगा। नवगठित खेल विभाग राज्य का 45 वां विभाग होगा। ऐसे में राज्य सरकार ने आईएएस बी राजेंदर को खेल विभाग का पहला प्रभान सचिव नियुक्त किया है।
मालूम हो कि डॉ. बी राजेंदर 1995 बैच के आईएएस अधिकारी है। इन्हें खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अभी वह सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव हैं। उनके पास जन-शिकायत, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और श्रम संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार पहले से मौजूद है। वहीं, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एमडी महेंद्र कुमार को खेल विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
वहीं, कला संस्कृति युवा एवं खेल विभाग में पूर्व से नियुक्त कर्मियों-पदाधिकारियों का भी बंटवारा होगा। इस नए विभाग में काम करने के लिए राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी। जब तक खेल विभाग के लिए अलग से बजट की व्यवस्था नहीं होती है तब तक कला संस्कृति विभाग के बजट से ही खेल विभाग की गतिविधियों और कार्यालय संबंधित कार्य किए जाएंगे।
आपको बताते चलें कि, कैबिनेट विभाग की अधिसूचना के अनुसार खेल विभाग खिलाड़ियों के कल्याण के साथ ही खेलों के विकास से संबंधित सभी कार्य करेगा। खेलों के विकास के लिए नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण और पूर्व से गठित संरचनाओं की देखभाल करेगा। खेलकूद के लिए विश्वविद्यालय के गठन के साथ खेलों के विकास में लगी संस्थाओं के निबंधन, विभाग के लिए कर्मियों की नियुक्ति नियोजन उनकी सेवा शर्तों का गठन भी खेल विभाग ही करेगा। विभाग के लिए भवन के साथ ही अन्य उपस्कर की आवश्यकताओं की पूर्ति भवन निर्माण विभाग करेगा।