Bihar News: पूर्व BJP विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, अश्विनी चौबे पर भी मुकदमा दर्ज Bihar News: गंडक नदी में घड़ियालों की बेतहाशा बढ़ोतरी, 10 साल में 1000 के पार पहुंची संख्या Bihar News: सब्जी मंडी में युवक को दबंगई पड़ी भारी, एसएसबी जवान और पुलिस अधिकारी से हाथापाई के बाद गिरफ्तार Bihar News: यातायात पुलिस के 24 कर्मियों पर गिरी गाज, SP ने इस कारण किया निलंबित Bihar Crime News: लखीसराय में डबल मर्डर, मुखिया और वार्ड सदस्य को मारी गोली Bihar Crime News: आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, छह हिरासत में Bihar News: राजस्व विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, जरूरतमंदों को नहीं दी गई जमीन Bihar News: दीघा-कोइलवर फोरलेन निर्माण में खर्च होंगे 5500 करोड़, इतने साल में पूरा होगा काम; मॉडल तय बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा
09-Jan-2024 10:54 AM
By SONU KUMAR
NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा गांव के पास की है।
शख्स की पहचान मोसमा गांव निवासी किशुन चौधरी के 45 वर्षीय बेटे राजेंद्र पासी उर्फ मुन्ना चौधरी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मुन्ना चौधरी सोमवार की देर रात वारिसलीगंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घायल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे विम्स पावापुरी रेफर कर दिया। गोली मुन्ना चौधरी के सीने में बाएं तरफ लगी है।
डॉक्टर ने गोली शरीर में फंसे होने की बात कही है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घायल मुन्ना चौधरी ने दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।