BIHAR ELECTION : “Tejashwi Yadav पर गिरिराज सिंह का तंज: कांग्रेस की खुशामद के बाद भी नहीं मिला CM पद, इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला” Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित
22-Jan-2024 10:22 PM
By First Bihar
ARARIA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने अररिया जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बेखौफ अपराधियों ने मुखिया को निशाना बनाया है। अररिया के नरपतगंज में अपराधियों ने मुखिया को गोली मारी है। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये।
आनन-फानन में घायल मुखिया को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया है। अब उन्हें पूर्णिया ले जाया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि जिन्हें गोली मारी गयी है वे गोर्राहा बिशनपुर पंचायत के मुखिया अमरेंद्र यादव है। जिन पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस घटना के कारणों का भी पता लगा रही है।