सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
27-Jul-2024 02:55 PM
By First Bihar
SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी गई है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भूमि विवाद को लेकर वार्ड सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार सुबह की है। इस घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक सारण में बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव में भूमि विवाद को लेकर वार्ड सदस्य के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, गोली लगने के बाद युवक को आनन फानन में रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। वहां चिकित्सकों के द्वारा जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह व वार्ड सदस्या बेबी देवी के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह सुबह में धान की रोपनी करने खेत में गये थे। वहां युवक के पिता तथा भाई धान का बिचड़ा उखाड़ रहे थे। जहां थोड़ी दूरी पर सड़क के किनारे एक युवक खड़ा था। इस बीच यह युवक सोनू के पास पहुंचा और बात करते हुए कमर से पिस्तौल निकाला और सोनू को गोली मार दी। आरोपी की पहचान जयमंगल सिंह के पुत्र धूमल सिंह के रूप में हुई है।
उधर, गोली की आवाज पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का कारण पूर्व से दोनों पक्षों के बीच 15 कट्ठा जमीन का विवाद बताया जाता है। उसके बाद स्थानीय पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह अभी फरार है।