ब्रेकिंग न्यूज़

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में जश्न, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जमकर हुई अतिशीबाजी Indian Constitution War Law: क्या युद्ध की स्थिति में सरकार आम नागरिकों को सेना में जबरन भर्ती कर सकती है? जानिए भारत में क्या है कानून Bihar Mausam Update: बिहार के इन छह जिलों में शाम तक आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, कौन-कौन जिले हैं शामिल जानें.... Bihar News: गांधी सेतु पर चलते तेल टैंकर में लगी भीषण आग, बीच सड़क पर धूं धूं कर जली गाड़ी Celebs Reaction On Operation Sindoor: "मोदी को बताने चले थे, मोदी ने इन्हें ही बता दिया", भारत के बदले पर सामने आई सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं Bihar News: बिहार के इस विश्वविद्यालय में अब होगी AI की पढ़ाई, सिर्फ अंतिम सहमति का है इंतजार Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, राज्यों के मुख्य सचिव और DGP भी मौजूद Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, राज्यों के मुख्य सचिव और DGP भी मौजूद Cricket News: विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोले गंभीर, बताया मौका मिला तो एक दिन के लिए किसका शरीर करना चाहेंगे धारण Bihar Crime News: बिहार में बैंक के लॉकर से पांच करोड़ के गहनों की डकैती, 15 लाख कैश भी लूटकर ले गए बदमाश

बिहार में आज से फिर बदलेगा मौसम, अब '3 से 5 डिग्री वाली आफत' की भविष्यवाणी

बिहार में आज से फिर बदलेगा मौसम, अब '3 से 5 डिग्री वाली आफत' की भविष्यवाणी

09-Dec-2023 07:10 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बदले मौसम ने पारे को जबरदस्त लुढ़का दिया। जो अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास था वो सीधे 22.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मोतिहारी सबसे अधिक ठंड वाला जगह रहा। यहां का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम रहा और 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिहार के करीब करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रिकॉर्ड किया गया। 23 जिलों का अधिकतम तापमान तो 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया। 


वहीं,  इस बेमौसम बरसात से राहत कब मिलेगी, कब मिचौंग तूफान का असर बिहार में खत्म होगा? इसको लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 दिसंबर यानी आज से बिहार में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। लेकिन अब बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर से राजधानी पटना समेत कई जिलों में धूप खिल सकती है। हालांकि सुबह और रात के समय अब तेज ठंड का अहसास होने लगा है।


मौसम विभाग के मुताबिक पारे के अभी और नीचे जाने के आसार हैं। 10 दिसंबर से न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री और नीचे लुढ़क सकता है। उस दिन से इसके 10 से 12 डिग्री तक रहने के आसार हैं। इसके बाद से पारा गिरे जाने के आसार है। सुबह और रात के समय अब तेज ठंड का अहसास होने लगा है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार पटेल के मुताबिक '7 दिसंबर को मिचौंग तूफान का आंशिक प्रभाव बिहार पर पड़ा। इसके चलते पूरे बिहार में बारिश हुई। अब मिचौंग कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया। आज यानी 8 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। वहीं अगले तीन दिन के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट की आशंका है। साथ ही बिहार के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।