1st Bihar Published by: Updated Oct 01, 2019, 7:01:06 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है तीन अनुमंडलों में नए एसडीओ की पोस्टिंग की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
शैलेश कुमार चौधरी को झंझारपुर का एसडीओ बनाया गया है जबकि उपेंद्र पाल को गोपालगंज सदर का एसडीओ नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार को वैशाली के महुआ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एस एम कैसर सुल्तान को पटना के कमिश्नर आनंद किशोर का नया सचिव नियुक्त किया गया है।