Hindi News / news / दो IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, विभाग ने जारी की अधिसूचना

दो IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, विभाग ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: Updated Dec 10, 2019, 2:47:44 PM

दो IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, विभाग ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां जहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आईएएस हरजोत कौर बम्हरा को विज्ञान और प्रावैधिकी विभाग में प्रधान सचिव और आईएएस डॉ दीपक प्रसाद को संसदीय कार्य विभाग में प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इन दोनों अधिकारियों को 12 दिनों के लिए ये जिम्मेदारी दी गई है. जो आईएएस चैतन्य प्रसाद के छुट्टी की अवधि में विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.


विज्ञान और प्रावैधिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएएस चैतन्य प्रसाद 30 दिसंबर से 10 जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे. जिनके स्थान पर न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भू-अभिलेख एवं परिमाप के डायरेक्टर आईएएस जय सिंह 17 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टी पर रहेंगे. इनकी अनुपस्थिति में विभाग की आतंरिक व्यवस्था से अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी.