1st Bihar Published by: Updated Dec 11, 2019, 7:03:07 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक़त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां 122 जजों का प्रोमोशन हुआ है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 122 जजों प्रोन्नति दी गई है. पटना उच्च न्यायालय की ओर से प्रमोशन को लेकर की गई अनुशंसा पर इन जजों को प्रोन्नति दी गई है. 10 वीं समिति प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर 10 फीसदी कोटा और बिहार उच्च न्याय सेवा के प्रावधानों के तहत 65 प्रतिशत कोटा से अपर जिला सत्र न्यायाधीश के पद पर प्रोन्नति मिली है.







