Hindi News / news / केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 9 IAS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, सरकार ने एसडीओ...

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 9 IAS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, सरकार ने एसडीओ के पद पर किया तैनात

1st Bihar Published by: Updated Oct 01, 2019, 7:05:50 PM

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 9 IAS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, सरकार ने एसडीओ के पद पर किया तैनात

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 9 आईएएस अधिकारियों को सरकार ने पोस्टिंग दी है इन सभी को अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। 

राज्य सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे जिन आईएएस अधिकारियों को एसडीओ के तौर पर पोस्टिंग दी है उनमें तनय सुल्तानिया को दाउदनगर का एसडीओ, अभिलाषा शर्मा को छपरा सदर का एसडीओ, तरनजोत सिंह को दानापुर का एसडीओ, आरिफ आसन को शिवहर का एसडीओ, रंजन मैत्रेय को हिलसा का एसडीओ, कुमार गौरव को सीतामढ़ी का एसडीओ, योगेश कुमार सागर को फारबिसगंज का एसडीओ, विशाल राज को बगहा एसडीओ, अनिल कुमार को बखरी का एसडीओ बनाया गया है।