Hindi News / news / बगहा में भीषण रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

बगहा में भीषण रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Sep 16, 2021, 10:50:09 AM

बगहा में भीषण रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

- फ़ोटो

BAGHA : बिहार के बगहा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. जबकि इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल शख्स को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की है. यहां बगह थाना क्षेत्र अंतगर्त एनएच 727 पर जानकी पेट्रोल पंप के पास एक भीषण हादसे में युवक की मौत हो गई. बताया का रहा है कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति भैरोगंज से देर रात अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैक्टर NH 727 पर खड़ी थी. जहां थोड़ा अंधेरा था. जिसकी वजह से बाइक सवार को सड़क पर खड़े ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया. बाइक सवार तेज रफ्तार से ट्रैक्टर के अंदर घुस गए. 


दोनों युवक की पहचान बगहा 2 प्रखंड के पटहेरा बाजार किशोर मांझी और दूसरा राकेश उरवा के रूप में हुआ है. जिसमें राकेश उरांव की मौत हो गई. घटना की सूचना पर बगहा थाना के पुलिस ने पहुंचकर दोनों युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लेकर आई, जहां पर इलाज करने के बाद दोनों को जीएमसीएच बेतिया में रेफर कर दिया गया. इस क्रम में एक की मौत हो गई.