Bihar Co Suspend: नप गए एक अंचल अधिकारी, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया निलंबित Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश
05-Mar-2023 07:46 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: नवादा में जमीन के टुकड़े के लिए एक वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक वार्ड सदस्य का अपने ही भतीजे से जमीन का विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरडीह गांव की है।
मृतक की पहचान सकरडीह गांव निवासी कारू राजवंशी के रूप में हुई है, जो समाय पंचायत के सकरडीह गांव के वार्ड संख्या 14 के व वार्ड सदस्य भी थे। परिजनों ने बताया कि उनके गोतिया बाल्मीकि राजवंशी से महज आधा कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। उसी को लेकर आज विवाद बढ़ा और कारु राजवंशी के भतीजे ने उसके सिर पर खंती से वार कर दिया।
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घायल वार्ड सदस्य को पावापुरी रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान वार्ड सदस्य की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा घर छोड़कर फरार हो गया है। उधर,घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।