ब्रेकिंग न्यूज़

Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश गोरी चमड़ी की डिमांड पर विदेशी लड़कियों की सप्लाई, पुलिस की रेड में उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट

बिहार: बिना कपड़ों के मिला महिला का शव, रेप के बाद मर्डर की आशंका

बिहार: बिना कपड़ों के मिला महिला का शव, रेप के बाद मर्डर की आशंका

02-Feb-2023 04:35 PM

By First Bihar

BANKA: बांका में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। महिला का चेहरा बूरी तरह से कुचला गया है और उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास की है।


फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं कोझी डैम के जंगल में लकड़ी काटने जा रही थीं, इसी दौरान पहाड़ी के तलहटी के रास्ते में एक महिला का शव निर्वस्त्र हालत में पाया। महिलाओं द्वारा गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल अमरपुर थाना या फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में है। इसको लेकर दोनों थाने की पुलिस के बीच उहापोह की स्थिति बनी रही।


बाद में अमरपुर थाने की पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पूरे मामले पर एसपी डॉक्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, ग्रामीणों के बीच महिला की हत्या को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी है।