Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Life Style: पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे Bihar News: "मुखिया-सरपंच को मिलेगा हथियार लाइसेंस, CM नीतीश का आदेश ! सरकार ने सभी DM-SP को पत्र लिखकर कहा.... Bihar News: व्यवहार न्यायालय में अधेड़ की मौत, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप CM Nitish Kumar: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम भी रहे साथ Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह के घर में भीषण चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर फरार हुए चोर Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग की बड़ी गलती, सरकारी शिक्षकों का प्राइवेट स्कूल में तबादला
20-May-2022 03:13 PM
By
SAMASTIPUR: समस्तीपुर शहर के बीचे बीच एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सेक्स रैकेट संचालक दंपति की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान गुस्साए लोगों ने घर में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दरअसल, समस्तीपुर सर्किट हाउस के पास एक दंपत्ति पर घर में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से चलाए जा रहे इस सेक्स रैकेट के कारण मुहल्ले के लोग खासे परेशान थे। कई बार मना करने के बावजूद संचालक मानने को तैयार नहीं था। हर दिन ग्राहकों का इस घर में आना जाना लगा रहा था। यहां आने वाले लोगों की बुरी नजर आसपास रहने वाली लड़कियों और महिलाओं पर रहती थी।
गुरुवार को लोगों के सब्र की सीमा टूट गई और मुहल्ले के लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने घर में देह व्यापार में लिप्त महिला और पुरुष की जमकर पिटाई कर दी और घर में तोड़फोड़ भी किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि बिना पुलिस की मिलीभगत के शहर के बीचे बीच सेक्स रैकेट को कैसे संचालित किया जा सकता है।