ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के CRPF जवान की आत्महत्या से हड़कंप, बैरक में सर्विस रायफल से समाप्त की जीवन लीला PSL 2025 Broadcast Suspended: पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा फैसला, अब भारत में नहीं दिखेंगे पाक में होने वाले मैच Pahalgam Terrorist Attack: आतंकी हमले में मारे गये IB अफसर मनीष रंजन के परिजनों से मिली पवन सिंह की पत्नी, बोलीं..कायराना हरकत करने वालों को दें मुंहतोड़ जवाब Bihar News: बिहार के एक SDO को नहीं मिली राहत, DM की रिपोर्ट पर मिली थी सजा Cricket News: “युवराज उसे क्रिस गेल बना देगा”, अर्जुन तेंदुलकर पर योगराज सिंह का बड़ा बयान, फैंस बोले “चाचा, वो गेंदबाज है” Bihar News: पुलिस के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन, 39 थानेदारों की सैलरी रोकी; जानिए.. क्या है वजह? Bihar News: पुलिस के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन, 39 थानेदारों की सैलरी रोकी; जानिए.. क्या है वजह? पहलगाम हमले के आतंकवादियों पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा..ये कुत्ते कमीने नाम और मजहब पूछकर निर्दोष लोगों को मार रहे थे Pahalgam Terror Attack: भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म, पहलगाम हमले के बाद बड़ा फैसला Premanand Maharaj on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर बोले प्रेमानंद महाराज, बताया आतंकियों के साथ क्या करना चाहिए?

Bigg Boss OTT 2 के घर में पहुंची मुंगेर की बिटिया मनीषा, रील्स से बनीं सेलेब्रिटी, परिवार में खुशी का माहौल

Bigg Boss OTT 2 के घर में पहुंची मुंगेर की बिटिया मनीषा, रील्स से बनीं सेलेब्रिटी, परिवार में खुशी का माहौल

19-Jun-2023 04:39 PM

By First Bihar

MUNGER: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के शौक ने मुंगेर की बेटी मनीषा रानी को बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 तक पहुंचा दिया है। इस प्रोग्राम की होस्टिंग खुद सलमान खान कर रहे हैं। अपने साफगोई व बिंदास बिहारी स्टाइल से पूरे देशवासियों के दिलों पर छाने वाली मनीषा के चयन से न सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि मुंगेर का हर व्यक्ति गर्व कर रहा हैं। मनीषा को वोटिंग करने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है।


मनीषा रानी मुंगेर शहर के शादीपुर की रहने वाली है। उसके पिता मनोज कुमार चंडी जो पेशे से ट्रांसपोर्ट कूरियर संचालक हैं। जबकि मां रागनी देवी गृहिणी है। मनीषा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसकी पढ़ाई मुंगेर में ही हुई है। मनीषा रानी को बचपन से ही डांस व एक्टिंग का शोक है। मुंगेर जैसे छोटे शहर में भी जब-जब डांस का कंप्टीशन होता था तो वह भाग लेती थी। जिसके बाद वह टिक-टॉक पर डांस का रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने लगी। इसी दौरान वह कोलकाता डांस सीखने चली गयी। 


चाहत इतनी थी कि वह कोलकाता में बच्चों को डांस सिखाने लगी और उससे मिलने वाले पैसे ही खुद भी डांस सीखती रही। कोरोना के समय लगे लॉकडाउन में उसके रील हर किसी ने देखा और पसंद किया। जब टिक टॉक पर प्रतिबंध लगा तो वह खुद से स्क्रीप्ट तैयार कर उस पर रील्स बनाना शुरू किया। विभिन्न विषयों पर वह रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने लगी। ठेठ बिहारी अंदाज में लोगों को हंसाने वाला वीडियो वह बनाने लगी जिसे लोगों ने भी खूब लाइक किया। 


इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उसके रील्स देखने वालों की तादाद अच्छी-खासी है। 4.5 मिलियन फॉलोवर्स है। धीरे-धीरे वह फेमस होती गयी और उसका चयन वर्ष 2015 में डांस इंडिया डांस शो में हुआ। जिसमें वह पीबी राउंड तक पहुंची। इतना ही नहीं मनीषा कपिल शर्मा शो तक पहुंच गयी। इस शो में उसने अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ काम किया। इस शो ने उसे नया मुकाम दिया। वर्ष 2023 में एक माह पूर्व दुबई में आयोजित आईफा अवार्ड में भाग लेने के लिए आमंत्रण मिला। 


वह इतनी चर्चित सेलिब्रिटी हो गयी कि उसे बिग बॉस ओटीटी-2 के लिए चयन किया गया। 17 जून को वह बिग बॉस में प्रवेश कर गयी। बिग बॉस ओटीटी-2 में उसकी धमाकेदार एंट्री हुई है। जिसका होस्ट खुद सुपर स्टार सलमान खान कर रहे हैं। इस शो में दिग्गज अभिनेत्री पूजा भट्ट, पलक पुरस्वामी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, आकांक्षा पुरी जैसे 12 सेलिब्रिटी भाग ले रहे हैं। जिसमें मुंगेर की बेटी मनीषा उनको टक्कर दे रही है। 


17 जून से जियो सिनेमा पर यह शो आ रहा है। उनके पिता मनोज कुमार चंडी, बड़ी बहन सारिका कुमारी सहित मुंगेर के सैकड़ों लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आम लोगों से मिल कर मनीषा के पक्ष में वोटिंग करने की अपील कर रहे है। मुंगेर में हर तरफ मनीषा रानी की चर्चा लोग करने लगे हैं।