बक्सर में सनातन जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, राजकुमार चौबे ने किया वादा, कहा..बक्सर को धार्मिक राजधानी बनाकर रहेंगे बड़हरा से तीर्थयात्रा पर रवाना हुए 300 से अधिक श्रद्धालु, अजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी पटना के वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शिक्षक दिवस की धूम, शिक्षकों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: बिहार में घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Araria News: अररिया के फुलकाहा में ईद मिलादुन्नबी पर निकली गई मोहम्मदी जुलूस, अमन और इंसानियत का दिया पैगाम Araria News: अररिया के फुलकाहा में ईद मिलादुन्नबी पर निकली गई मोहम्मदी जुलूस, अमन और इंसानियत का दिया पैगाम Purnea Crime News: पूर्णिया में 12 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी Purnea Crime News: पूर्णिया में 12 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी Tips for better sleep : आपको भी रातों में नींद नहीं आती? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और पाएं चैन की नींद
26-Nov-2023 05:15 PM
By First Bihar
PALAMU: झारखंड के पूर्व मंत्री सह पलामू के हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक्स श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। बता दें कि कमलेश सिंह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कुछ दिन पहले कमलेश सिंह ने झारखंड की यूपीए सरकार से अपना समर्थन वापस लिया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी।
सुरक्षा वापस लिये जाने के बाद कमलेश सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। पत्र मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कमलेश सिंह को एक्स कैटगरी की सुरक्षा प्रदान की। उनकी सुरक्षा अब सीआरपीएफ के जवान करेंगे।
बता दें कि सुरक्षा के लिए कमलेश सिंह ने जो पत्र लिखा था उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय और सीआरपीएफ की एक टीम शनिवार को पलामू पहुंची थी और सुरक्षा की समीक्षा की। पलामू में पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कमलेश सिंह को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा देने का निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया।
झारखंड के पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि किसी की जान की कीमत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। नक्सल प्रभावित इलाके में उन्हें काम करना होता है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी लेकिन उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराया गया। अब केंद्र सरकार ने उन्हें एक्स सुरक्षा उपलब्ध करायी है। कमलेश सिंह ने इसे लेकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और केंद्रीय गृह मंत्री को धन्यवाद दिया।