Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश Bihar Bhumi: अब नहीं लगाना होगा ब्लॉक या रेवन्यू ऑफिस का चक्कर, घर बैठे 72 घंटे में उपलब्ध होगा गांव व वार्ड का राजस्व नक्शा; जानिए तरीका Bihar Police Encounter: बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर,पैर में लगी गोली Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम
12-Aug-2022 06:48 AM
By
PATNA : नीतीश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इसी कड़ी में एक पूर्व डीटीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दायर की गई है। विजलेंस ने बुधवार को कैमूर के पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी अनिमेष कुमार और उसकी पत्नी माला सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में पटना निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दायर किया है। इस मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो आय से अधिक संपति का एक मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक विजलेंस ने इस मामले में आईपीसी की धारा भी लगायी है। निगरानी ब्यूरो ने अपनी जांच में पाया कि कैमूर के पूर्व डीटीओ अनिमेष कुमार ने अपने पद का जमकर दुरुपयोग करते हुए साल 1996 से लेकर 2016 तक अपने और अपनी पत्नी के नाम एक करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की अवैध चल और अचल संपति बनाई।
विजलेंस ब्यूरो की जांच के।मुताबिक दिल्ली के नोएडा में दो फ्लैट और द्वारिका में एक फ्लैट समेत बैंक के अलग–अलग बैंक अकाउंट में यह अवैध रकम जमा की गयी है। विजलेंस ब्यूरो ने यह चार्जशीट पटना के निगरानी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मनीष द्विवदी की कोर्ट में दायर की है।